जर्मन विमान को बम की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

बुडापेस्ट : पेरिस में हुई आतंकी घटना के बाद से ही कई जगहों पर प्लेन में बम होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है। रुस, पुर्तगाल और अब मिस्त्र। इसी कड़ी में मिस्त्र जा रही एक जर्मन यात्री विमान को बम की धमकी मिली। जिसके बाद सोमवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक न्यूज पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलग्रेड तक पहुंचने के बाद विमान के पायलटों ने इसे वापस मोड़ने का फैसला किया। जिसे बुडापेस्ट में सुरक्षित उतारा गया।

विमान की एयरबस संख्या ए 321-211 है। यह विमान मिस्त्र के हुरगादा जा रही थी। इसमें कुल 130 यात्री सवार थे। इसघटना के बाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हवाई अड्डे पर विमान की जांच की जा रही है।

इससे पहले एक रशियन प्लेन के बम से उड़ा दिया गया था। जिसमें करीब 224 यात्रियों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही एहतियात बरतते हुए हर छोटी जानकारी को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके अलावा पुर्तगाल से इजिप्ट जा रहे एक विमान में भी एक शराबी के द्वारा बम की झूठी खबर फैलाने के बाद उसकी बुल्गेरिया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

Related News