जनरल जेजे सिंह अकाली दल से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब। पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने अपनी राजनीतिक पारी का प्रारंभ कर दिया। दरअसल वे पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल की ओर से चुनाव लड़ सकते हैं। शनिवार को उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता ली। पंजाब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के अमरिंदर सिंह के विरूद्ध पटियाला शहरी सीट से वे चुनाव लड़ेंगे।

इस मामले में पूर्व सेना प्रमुख ने पूर्व सेना अध्यक्ष का जमकर स्वागत किया। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ने उनका जमकर स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार जनरल सिंह ने पटियाला शहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दर्शाई गई। गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश कमेटी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह पहले भारतीय सेना में कैप्टन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे जेजे सिंह के विरूद्ध चुनाव में भागीदारी करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे जेजे सिंह के विरूद्ध चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उनका कहना था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनका मुकाबला अच्छा होगा। गौरतलब है कि वर्ष 2007 से ही पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल की सरकार सत्तासीन है।

AAP लाएगी पंजाब में बेहतरी

पंजाब कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे मनमोहन

 

 

 

Related News