गैंगस्टर रवि पुजारी ने दी निरूपम को सर्जिकल स्ट्राईक को लेकर धमकी

मुंबई : कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने गैंगस्टर रवि पुजारी को लेकर शिकायत की है कि उन्हें गैंगस्टर रवि पुजारी से धमकी मिली है। इस मामले में निरूपम की पत्नी गीता निरूपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख डाला है। उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना था कि वे इस देश में असुरक्षित अनुभव कर रही हैं। उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

गौरतलब है कि संजय निरूपम ने सर्जिकल स्ट्राईक को फर्जी कह दिया था जिसके बाद उनके परिवार और संयज निरूपम को लेकर कथित तौर पर पुजारी पर धमकी देने के आरोप लगे। संजय निरूपम ने मांग की कि उनके परिवार को सुरक्षित रखा जाए। दरअसल मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरूपम ने सर्जिकल स्ट्राईक पर विरोध करते हुए कहा था कि यह फर्जी था।

मीडिया में इसे लेकर चर्चा रही और निरूपम का नेताओं ने विरोध किया था। निरूपम ने इस मामले में कहा कि रवि पुजारी ने उनके घर पर प्रातः 11.15 बजे फोन किया और धमकी दी कि यदि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राईक पर दिए गए बयान पर माफी नहीं मांगी तो फिर उन्हें नुकसान झेलना पड सकता है। यह काॅल विदेशी नंबर का था। निरूपम ने इसके बाद वर्सोवा थाने में शिकायत की।

Related News