महिला दिवस पर बुरी खबर, बस में सवार महिला के साथ गैंगरेप

बरेली : महिला दिवस के मौके पर शर्मसार करने वाली वारदात की जानकारी मिली है। दरअसल एक ग्रामीण महिला गैंग रेप का शिकार हो गई। इस महिला को अपनी हवस का निशाना बनाने वालों में बस ड्राइवर और बस कंडक्टर शामिल थे। यह महिला एक वैवाहिक समारोह से वापस लौट रही थी। यही नहीं इस वारदात के दौरान महिला के साथ मौजूद उसका 14 दिन का बच्चा मर गया।

दरअसल यह बच्चा उसकी गोद से गिर गया था, जो कि चोटिल हो गया। घटना उस समय हुई जब अन्य यात्री बस में से उतर गए थे। ऐसे में पीडि़ता को बस में खींच लिया गया। इसके बाद आरोपी उसके साथ वारदात करने लगे। इस महिला ने बचने का प्रयास किया।

पीडि़ता और आरोपियों के बीच झूमाझटकी हुई। ऐसे में बच्चा गोद में से गिर गया। गिरने से बच्चे की मृत्यु हो गई। आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप कर दिया। इस मामले में आरोपियों पर शिकायत मिलने के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। अब इन आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला को मेडिकल चेकअप हेतु भेज दिया गया है। बच्चे के शव को पीएम हेतु भेज दिया गया। इस मामले में जांच की जा रही है।

Related News