किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार

सहारनपुर : उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दलित किशोरी के साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया गया। बलात्कार की घटना को अंजाम देने के लिए पहले किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। जिसके बाद दलित किशोरी को जबरदस्ती उठाकर उसके साथ कथिततौर पर सामूहिक रूप से बलात्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार लखनौती के सांकरोर निवासी किशोरी के पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के दौरान कहा गया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री द्वारा दादी के साथ घर के आंगन में पलंग पर आराम कर रही थी। इसी दौरान करीब 2 बजे दौलतपुर क्षेत्र के निवासी युवकों द्वारा पहले दादी के मुंह में कपड़ा बांध दिया।

दूसरी ओर आरोपी किशोरी को अपहृत कर जंगल में ले  गए। जहां आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके साथ बारी - बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी किशोरी को परिवार के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि बलात्कार की घटनाऐं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस तरह की वारदातों के दौरान आरोपी बलात्कार की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। उक्त मामले में आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा पीडि़ता का मेडिकल करवा दिया गया है। 

Related News