हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप

आगरा : उत्तरप्रदेश के आगरा के दयालबाग में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां पर दिन के ही समय आरोपी एक स्कूली छात्रा को वैन में अगवा कर ले गए। इस लड़की के साथ उसकी छोटी बहन भी थी। वह अपनी बहन को लेकर लौट रही थी। दरअसल दौड़ती वैन में तीन युवकों ने छात्रा से गैंगरेप कर दिया। इसके बाद वे घर के समीप पार्क में लहूलुहान अवस्था में मिले।

दरअसल वैन सवार आरोपी दोनों को कुछ देर बाद इस क्षेत्र में फैंककर चले गए थे। दरअसल हाईस्कूल में पढ़ने वाली इस छात्रा से आरोपियों ने रेप किया था। यह लड़की लहूलुहान हालत में रास्ते में फैंक दी गई थी। कुछ देर बाद जब वैन वापस पहुंची तो लड़की की हालत खराब थी। वह लहूलुहान हालत में थी। उसके घर के आसपास दोनों बच्चियों को फैंके जाने के कारण पड़ोसियों ने परिवार की महिला को जानकारी दी।

परिजन घटना स्थल पर गए और वहां उन्होंने पीड़िता को देखा। दरअसल यह छात्रा कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी। लड़की बुरी तरह से डरी सहमी हुई थी। गौरतलब है कि चलती वैन में छात्रा से गैंगरेप की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ऐसे में पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से पूछताछ की। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में लगी हुई है।

Related News