भारत करेगा चीन में गांधियन स्टडी सेंटर की स्थापना - प्रधानमंत्री मोदी

शंघाई : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन यात्रा के अपने अंतिम दिन शंघाई का रूख किया। यहां वे शंघाई के फुदान विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थितों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत चीन में सेंटर फाॅर गांधियन एंड इंडियन स्टडी की स्थापना करने की बात कही। महात्मा गांधी के जीवन का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी विश्व पुरूष थे।

आज दुनिया जिन संकटों से गुजर रही है उसका समाधान गांधी के रास्ते से ही संभव है। गांधी के विचारों में ग्लोबल वाॅर्मिंग और आतंकवाद का समाधान है। उन्होंने कहा कि गांधी स्टडी से विद्यार्थी गांधी की प्रासंगिकता दुनिया को समझाऐंगे। उन्होंने शांति जैन के गांधी से मिलने के प्रसंग का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चीन से शांति जैन भारत पहुंचे थे। वस्तुतः गांधी जी ने ही उन्हें यह नाम दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि 21 वीं सदी एशिया की सदी है। भारत और चीन विश्व में एक बड़ा काम कर सकते हैं। उनहोंने कहा कि ज्ञान के रिश्ते से दुनिया का कल्याण होता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने चीन के करीब 22 उद्योगपतियों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों के साथ 22 बिलियन डाॅर का समझौता भी किया।

Related News