जिनसे मिला गाँधी , उनको भूले गाँधी

नई दिल्ली: अधिकांश तौर पर कांग्रेस अपने पूर्वजों की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर उन्हें याद करती है लेकिन इस बार तो कांग्रेस अपने पितृपुरूष को ही भूल गई। फिरोज गांधी भारत के एक राजनेता तथा पत्रकार थे। वे लोकसभा के सदस्य भी रहे। सन् 1942 में उनका इन्दिरा गांधी से विवाह हुआ जो बाद में भारत की प्रधानमंत्री बनीं। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि वे अपने पितृपुरूष और प्रथम भारतीय महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति स्व. फिरोज गांधी को ही भूल गए।

दरअसल 8 सितंबर 1960 को फिरोज गांधी परलोक सिधार गए थे। यह दिन उनकी पुण्यतिथि का दिन है मगर कांग्रेस के युवराज और उपाध्यक्ष राहुल गाँधी उत्तरप्रदेश चुनाव में व्यस्त रहे और बाकि समस्त गाँधी परिवार के सदस्य ने भी फिरोज गांधी को याद नहीं किया।

ऐसे में कई लोगों ने इस बात की चर्चा की। फिरोज गांधी को लेकर किसी तरह के औपचारिक कार्यक्रम की जानकारी भी कांग्रेस की ओर से कहीं भी जारी नहीं की गई और न ही किसी तरह का कार्यक्रम होता नज़र आया।

Related News