इश्क़ ने बना दिया हत्यारा, दोस्‍त की पत्‍नी को अपना बनाने का चढ़ा ऐसा जुनून ?

बरेली/शीशगढ़ : दोस्‍त की पत्‍नी को अपना बनने के जूनून में एक शख्स ने अपने ही दोस्त को मौत के घात उतार दिया। उसने अपने दोस्‍त को फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शीशगढ़ के रुस्‍तम गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, गांव जियानगला निवासी विनोद की शादी एक साल पहले गांव बडे़पुरा की रहने वाली गुड्डी से हुई थी। विनोद राजस्‍थान में मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्‍नी भी उसके साथ वहीं रहती थी। राजस्‍थान में विनोद की मुलाकात अलवर के रहने वाले राजेश नाम के व्‍यक्ति से हुई। दोनों में गहरी दोस्‍ती हो गई। दोनों घरों के परिवार आपस में काफी घूल मिल गए थे। इस दौरान विनोद की पत्‍नी और राजेश के बीच प्रेम संबंध बन गया। करीब 10 साल से दोनों का संबंध चल रहा था। बीते 7 मई को रुस्‍तम गांव में शादी थी।

ग्रामीणों के अनुसार, विनोद की पत्‍नी के कहने पर राजेश भी उनके साथ यहां आया था। मंगलवार को यहां कमरे से विनोद का शव पंखे से लटकता मिला। शक के आधार पर ग्रामीणों ने जब राजेश की पिटाई की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह विनोद की पत्‍नी से प्‍यार करता था। उसे अपना बनाने के लिए दोस्‍त को रास्‍ते से हटाना जरूरी था। बताया जा रहा है कि घटना की रात विनोद का अपनी पत्‍नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला सोने के लिए दूसरे कमरे में चली गई। यह भी पता चला कि राजेश और विनोद एक साथ हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में भी मजदूरी कर चुके है।

रुस्‍तम थाना प्रभारी हरीश राजपूत ने बताया, आरोपी राजेश और विनोद की पत्‍नी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में राजेश ने कहा कि उसके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मृतक के पिता मुन्ना लाल ने थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहू ने अपने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।

Related News