कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए अब फ्रांस ने खोला अपना खज़ाना, किया बड़ा ऐलान

पेरिस: आर्थिक तंगहाली का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिए फ्रांस की तरफ से खुशखबरी मिली है। फ्रांस ने घोषणा की है कि वह पाकिस्तान की डूबती नैया को बचाने में सहयोग करेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि बाढ़ की तबाही से जूझ रहे पाकिस्तान की सहायता के लिए वह (मैक्रों) वित्तीय संस्थानों से बात करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान की आर्थिक सहायता भी करेंगे। 

जिनेवा मूट के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह बात कही हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बाढ़ की तबाही से उबारने के लिए फ्रांस की तरफ से 360 मिलियन यूरो की सहायता की जाएगी। बता दें कि बाढ़ से हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र (UN) को साथ लेकर विश्व से आर्थिक मदद का अनुरोध कर रहा है। पाकिस्तान में हाहाकार मचाने वाली बाढ़ ने एक तिहाई देश को अपनी गिरफ्त में लेकर करोड़ों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगभग 80 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं। 1700 लोगों की बाढ़ के कारण मौत हो गई। 

बता दें कि, बाढ़ के कारण पाकिस्तान का जितना नुकसान हुआ, उसकी भरपाई के लिए भी कम से कम 16 अरब डॉलर की दरकार है। इसी वजह से पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय मंच पर लगातार मदद की गुहार लगा रहा है। 

'तुमने अल्लाह के खिलाफ युद्ध छेड़ा..', ईरान में 3 और हिजाब विरोधी प्रदर्शनकारियों को सज़ा-ए-मौत

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए इस इस्लामी मुल्क ने किया बड़ा ऐलान

ऑस्ट्रेलिया में आतंकी संगठन SFJ ने किया इंदिरा गांधी के कातिलों का महिमामंडन, सड़कों पर उतरे खालिस्तानी

 

Related News