गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के PM ओलांद होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली : भारत ने बीते वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को निमंत्रित किया था। इस बार भारत अपने 67 वें गणतंत्र के उल्लास पर ओलांद भारत के अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान गणतंत्र दिवस में करीब 2 माह का समय शेष है। मगर इसकी तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद प्रमुख अतिथि होंगे। उल्लेखनीय है कि भारत अपने गणतंत्र दिवस पर प्रति वर्ष किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रित करता है। इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद भारत की शक्ति को अपनी आंखों से निहारेंगे।

आसमान में तिरंगा रंग बिखेरते, राष्ट्रध्वज फहराकर उड़ान भरते और कई कलाबाजियां दिखाते युद्धक विमानों के अलावा, मिसाईल रोधी प्रणाली, टैंक, बोफोर्स तोप, गन आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा परेड का अवलोकन कर वे भारत सेना के अनुशासन को भी देंखेंगे। 

Related News