दबंग रणवीर को दी कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद

पटना। बिहार के खगड़िया जिले से जनता दल यूनाइटेड के विधायक पूनम देवी के दबंग पति पूर्व विधायक रणवीर यादव को मुंगेर के न्यायालय ने उम्र कैद की सजा सुनाई। इतना ही नहीं उस पर लगभग 50 हजार रूपए का आर्थिक जुर्माना आरोपित किया गया है। गौरतलब है कि रणवीर यादव तौफिर नरसंहार कांड के आरोपी हैं। इस क्षेत्र में उनकी इमेज दबंग और बाहुबली की है।

मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पीसी चौधरी को दोषी बताया गया था। न्यायालय ने उन्हें दोषी माना। गौरतलब है कि पूनम देवी रणवीर यादव की पत्नी हैं और उनकी दूसरी पत्नी कृष्णा देवी हैं। गौरतलब है कि रणवीर यादव ने अपने चचेरे भाई सुनील यादव को 6 दिसंबर 1988 को खगड़िया जिले के चुकती में राइफल चलाकर गोली मार दी थी।

गोली मारने से चचेरे भाई की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रणवीर यादव को न्यायालय के आदेश से पकड़ लिया गया था। इसके बाद उसे मुंगेर जिले भेजा गया था।

नए साल के जश्न में न पड़े शराब का खलल

जेडीयू का बयान बीजेपी की हो जाएगी

 

 

 

Related News