पंजाब के पूर्व सीएम बरनाला का निधन

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का दुःखद निधन हो गया है। वे अकाली दल के वरिष्ठ नेता तो थे ही वहीं उन्होंने कई राज्यों में राज्यपाल के रूप में भी बेहतर और सफलतापूर्वक कार्य किया था। उनके निधन पर पंजाब के राजनेताओं ने शोक जताया है।

परिजनों ने बताया कि 91 वर्ष के बरनाला को सांस में तकलीफ और अन्य कई शारीरिक समस्याओं के चलते हुये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें इलाज दिया लेकिन वे उन्हें बचा नहीं सके। 

पंजाब की राजनीति में बरनाला का महत्वपूर्ण योगदान तो रहा ही वहीं उन्होंने पंजाब राज्य का विकास भी करने में अपने कदम पीछे नहीं हटाये तो वहीं अकाली दल का भी विकास करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। निधन पर राजनेताओं और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी है। 

Related News