पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मां का निधन

रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मां श्रीमती हरदेई देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। श्रीमती हरदेई देवी ने 95 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपने पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ रोहतक के डी- पार्क स्थित आवास पर पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मां के निधन से रोहतक और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शोक में डूब गए। 
खबर लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए सांसद शादीलाल बत्रा, विधायक रघुबीर सिंह कादियान, डीसी शेखर विद्यार्थी के साथ बड़ी संख्या में राजनीतिक, औद्योगिक, सामाजिक क्षेत्र के गणमान्यजन और रिश्तेदार उनके आवास पर पहुंचे और परिवार से चर्चा की। मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती हरदेई देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को प्रातः 10 बजे गोहाना रोड़ पर खोखरकोट के समीप स्थित फार्म हाउस पर होगा।

Related News