जेएनयू विवाद : वीडियो में छेड़छाड़ कर आवाजें जोड़ी गई है

नई दिल्ली : जेएनयू विवाद से जुड़े वीडियो क्लिपिंग की फॉरेंसिक जांच से पता चला है कि इनमें छेड़छाड़ की गई अर्थात् इसमें अनावश्यक चीजें जोड़ी गई है। इस क्लिप्स जो लोग मौजूद नहीं थे, उनकी आवाज जोड़ी गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार द्वारा हैदराबाद के ट्रूथ लैब को भेजे गए 7 क्ल्पिंग में से दो में काट-छांट की गई है।

इसके अलावा अन्य 5 वास्तविक है। जिन वीडियो में जोड़तोड़ की गई है, उनमें वीडियो को एडिट कर उसमें आवाजें जोड़ी गई है। दिल्ली सरकार को मुख्य रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या जिन आवाजों को जोड़ा गया है, वो व्यक्ति जोड़तोड़ किए क्लिपस में नजर नहीं आ रहे है, तो उनका जवाब था, बेशक।

दिल्ली सरकार ने जेएनयू कैंपस में 9 फरवरी को हुए कथित देश विरोधी नारों की जांच के लिए 13 फरवरी को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। इससे पहले बाहरी लोगों द्वारा भारत विरोधी नारेबाजी लगाने का एक वीडियो सामने आने के बाद मामला और उलझ सा गया था।

देशद्रोह के आरोपों में गिरफ्तार किए गए जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो अन्य छात्रों की रिहाई की मांग लेकर छात्र अपने आंदोलन को तेज करते हुए आज संसद भवन तक मार्च करेंगे।

Related News