म्यांमार की विदेश मंत्री पहुंचेंगी भारत

नई दिल्ली : म्यांमार की विदेश मंत्री आंग सान सू की भारत यात्रा पर होंगी। दरअसल अगले सप्ताह में उनकी यात्रा प्रस्तावित है। वे तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। उनकी यात्रा में दोनों देश एक दूसरे से व्यापारिक, सांस्कृतिक मसलों पर एक हो सकते हैं साथ ही भारत आतंकवाद के दुष्प्रभाव को भी म्यांमार के सामने रखेगा। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच माओवाद को समाप्त करने को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि भारत लंबे समय से असम क्षेत्र में म्यांमार की सीमा में रहने वाले माओवादियों का उग्रवाद झेल रहा है। भारत इस मामले में अपना आॅपरेशन चला चुका है जिसमें भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा में घुसकर माओवादियों के कैंप्स ध्वस्त किए थे।

इस मामले में विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी में कहा गया है कि आंग सान सू की की यात्रा दोनों ही देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच संबंध मित्रता के हैं और उनकी यात्रा से ये संबंध और आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य मंत्रियों व नेताओं से सू की की भेंट होगी जो कि दोनों देशों के पारसपरिक हितों को आगे बढ़ाएगी।

Related News