देवी आराधना के लिए शुभफलदायी है शुक्रवार

शुक्रवार का दिन देवी शक्तियों की आराधना के लिए विशेष फलदायी होता है। शुक्रवार के दिन माता की आराधना करने से मां जल्द प्रसन्न होती हैं। माता को प्रसन्न करने के लिए और इच्छित मनोकामना की पूर्णता के लिए शुक्रवार का व्रत और पूजन विशेष फलदायी है। यदि व्रत न किया जा सके तो माता का पूजन करना अच्छा रहता है। गृहलक्ष्मी देवी गृहिणियों अर्थात् घर की स्त्रियों में लज्जा, क्षमा, शील, स्नेह और ममता के तौर पर माता विराजमान हैं।

माता प्रेम और जागृत भाव का संचार कर मन में घर बनाती हैं। माता का आह्वान करने के लिए सुबह उठने के साथ मां लक्ष्मी को नमन कर सफेद वस्त्र धारण किए जा सकते हैं, मां को श्रीयंत्र पूजन से भी प्रसन्न किया जा सकता है। माता को प्रसन्न करने के लिए लाल गुलाब के फूलों से अभिषेक करना बेहद अच्छा उपाय है लेकिन इसके लिए पहले भगवान श्री गणेश जी, का पूजन अर्चन करना और अन्य देवी देवताओं का आह्वान करना बेहतर होता है।

माता की आराधना करने के साथ ही माता को दूध और पोहे का भोग लगाना भी शुभकर होता है। यही नहीं माता को गुड़ और चने का भोग लगाकर भी प्रसन्न किया जाता है। मां भगवती की आराधना कर गरीब को भोजन प्रसादी देने से माता प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार के दिन प्रेमी पक्षियों के जोड़े की तस्वीर लगाने से पत्नी - पति के बीच की अनबन समाप्त हो जाती है। यही नहीं काली चीटिंयों को शकर डालकर भी आप शुक्रवार के दिन पुण्य कमा सकते हैं इससे आपके बिगड़े हुए काम बन जाऐंगे।

Related News