हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

नेल्स पर किस प्रकार का रंग लगाएं इसे लेकर अक्सर लड़कियां असमंजस में रहती हैं। विशेष तौर पर गर्मियों के मौसम में त्वचा की रंगत में फर्क आ जाता है, जिसके कारण असमंजस और भी बढ़ जाता है। ब्यूटीफुल नेल कलर्स ट्राई करना चाहते हैं तो यहां देखिए कुछ शानदार रंगों के बारे में। जो गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट हैं। इन रंगों को हर स्किन टोन वाली महिलाएं ट्राई कर सकती हैं। 

1) हॉट पिंक कलर:- पिंक एक ऐसा रंग है जो गर्मियों के लिए शानदार है। हॉट पिंक, रास्पबेरी पिंक जैसे कलर गर्मी में बहुत अच्छे लगते हैं। को-ऑर्ड सेट के साथ पिंक नेल्स बहुत अच्छे लगते हैं। 

2) ब्लू कलर:- गर्मी में ब्लू कलर अच्छे लगते हैं। इसमें ब्राइट शेड, जेल, मैट या लाइट ब्लू कलर ट्राई कर सकते हैं। इस मौसम में रॉयल ब्लू कलर भी बहुत अच्छा लगता है।

3) पिस्ता कलर:- ग्रीन के शेड्स में पिस्ता कलर भी बहुत अच्छा लगता है। यह एक न्यूट्रल शेड है जो सभी प्रकार के कपड़ों के साथ अच्छा लगता है। इस मौसम में पिस्ता शेड अवश्य ट्राई करें।

4) मल्टी कलर:- गर्मी के सीजन में ब्राइट रंगों को पहनना पसंद किया जाता है। ऐसे में नेल्स पर भी अलग-अलग रंगों को लगाया जा सकता है। इसमें लाइम, ब्लू, पिंक, पीच और व्हाइट रंग लगा सकते हैं।

5) कोरल शेड:- इस मौसम में कोरल शेड अच्छा लगता है। इसी के साथ ये सभी स्किन टोन पर सूट करता है। कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो इस शेड को लगाएं।

शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें अनदेखा, बढ़ सकती है परेशानी

ज्यादा सोना भी बढ़ा सकता है परेशानी, जरूर पढ़ लें ये खबर

दिनभर का तनाव दूर करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, मिलेगी राहत

Related News