चल समारोह में घुसा ट्रक, 5 की मौत

मध्यप्रदेश/जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में दशहरे के अवसर पर आयोजित किए जा रहे चल समारोह के दौरान कुछ लोग हादसे का शिकार हो गए । दरअसल चल समारोह में एक ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। इस दुर्घटना में करीब 5 लोगों की जान चली गई। दूसरी ओर हादसे में 17 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के दौरान गुस्साई भीड़ द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ की गई। 

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर गोसलपुर कस्बे में यह हादसा हुआ। दरअसल लोग देवी विसर्जन चल समारोह में शामिल थे इसी दौरान एक ट्रक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाया जा रहा था। यह ट्रक अनियंत्रित हो गया और भीड़ में जा घुसा इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर करीब 17 लोग घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को भेजा गया। पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। हालांकि इस हादसे में हुई मौतों को लेकर अभी पुलिस द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। 

Related News