जेनेवा : अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने आज यानिकी बुधवार को ओलम्पिक खेलों-2024 की होस्ट के दावेदार होने की घोषणा की। कुछ ही दिनों में दावेदारी का आवेदन करने वाले ये पांचों शहर अब ओलम्पिक की रेस में आ गए हैं। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, ये पांच शहर हैं, बुडापेस्ट (हंगरी), हैम्बर्ग (जर्मनी), लॉस एंजेलिस (अमेरिका), पेरिस (फ्रांस) और रोम (इटली)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख के अनुसार मेजबानी के लिए कुशल, योग्य और पेशेवर उम्मीदवारों आशा करते है। पांचों दावेदार ओलम्पिक एजेंडा-2020 को अपनाएंगे। ये सभी दावेदारों के लिए स्थायित्व और विरासत मानक होंगे।" ओलम्पिक एजेंडा-2020 मेजबानी के दावेदार शहरों को दावेदारी प्रोसेस के अनुसार व्यय होने वाले पैसो में कटौती का अवसर देता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने प्रस्तुति के लिए प्रतिनिधिमंडल दल का यात्रा व्यय अपने ऊपर ले लिया है, ओलम्पिक खेलों-2024 के आयोजन के लिए आईओसी आयोजन समिति को 1.7 अरब डॉलर का योगदान देगी।