फिल्म गंगाजल 2 में प्रियंका बनी IPS ऑफिसर

फिल्म निर्माता प्रकाश झा की फिल्म "गंगाजल" सुपर हिट फिल्म रही थी। उसके बाद उन्हें लगातार असफलता हासिल हुई अब फिल्मकार इस हिट फिल्म के सीक्वल "गंगाजल 2" पर दांव लगा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म में मेन रोल के लिए लिया गया है और फिल्म में उनका लुक भी जारी कर दिया गया है। फिल्म "गंगाजल" को उत्तर भारत की एक सच्ची घटना पर बनाया गया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने 'एसपी' का किरदार निभाया था। उनकी पत्नी के रोल में ग्रेसी सिंह थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित सफलता मिली थी।

अब प्रियंका भी इसकी सीक्वल में पुलिसवाली बनी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका नाम आभा माथुर होगा। माना जा रहा है कि इस फिल्म का भी अधिकांश भाग मध्यप्रदेश में शूट होगा। मध्यप्रदेश इन दिनों प्रकाश झा का फेवरेट बना हुआ है। उनकी पिछली कुछ फिल्मों की पूरी-पूरी शूटिंग मध्यप्रदेश के भोपाल, पचमढ़ी जैसे इलाकों में हुई है। इस बार जबलपुर का नंबर बताया जा रहा है। प्रियंका की व्यस्तता को देख हुए लगता नहीं है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होगी। अभी तो उन्हें अपने अ‍मेरिकी टीवी शो के 'क्वांटिको' के लिए अमेरिका भी जाना पड़ सकता है। इस शो को पिछले दिनों ही चैनल ने हरी झंडी दिखा दी है। -

Related News