किशन पहलवान पर हमला, दो घायल

नई दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर एक राजनेता पर जानलेवा हमला किया गया है। दरअसल दिल्ली के एक पार्षद के यहाँ फायरिंग की गई। इस दौरान नजफगढ़ क्षेत्र में पार्षद किशन पहलवान को जान से मारने का प्रयास भी किया गया। हालांकि गोली चलने के बाद करीब दो लोग घायल हो गए। दूसरी ओर इस हमले को पुलिस ने गैंगवार मानने से इन्कार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पार्षद किशन पहलवान को गोलीबारी में हमलावरों ने निशाना बनाया था। यही नहीं उनके भाई और पूर्व विधायक भरत सिंह की भी गोली चलाकर हत्या की गई थी। जिसके बाद पार्षद किशन पहलवान पर हमला हुआ। उनपर की गई गोलीबारी को बेहद गंभीर माना जा रहा है।

रात करीब 11.30 बजे कुछ बदमाश किशन पहलवान की कोठी पर पहुंचे जहां उन्होंने किशन पहलवान को निशाना बनाने का प्रयास किया। इस बीच गोली दो अन्य लोगों को लग गई। जिन्हें गोली लगी है वे सुरक्षाकर्मी बताए जा रहे हैं जिसमें से एक का नाम अशोक बताया जा रहा है। दरअसल हमले के समय किशन पहलवान के घर पार्टी संचालित की जा रही थी। 

Related News