JDU के जिला अध्यक्ष पर चलाई गोलियाॅं

पटना। भाजपा जेडीयू की गठबंधन सरकार बनने के बाद भी बिहार में अपराधों पर लगाम नहीं कसी जा सकी है। दरअसल बिहार के समस्तीपुर जिले में जेडीयू नेता और उनके भाई पर आरोपियों ने गोलियों की बौछार कर दी। गोलियाॅं लगने के चलते दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में जेडीयू नेता सचिन जायसवाल व उनके भाई सौरव जायसवाल को चिकित्सालय ले जाया गया।

यहाॅं उन्हें उपचार दिया गया। दरअसल सचिन जायसवाल जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष हैं। जनता दल यूनाईटेड के नेता के पेट व सीने में गोली लग गई। उनके भाई के हाथों पर आरोपियों ने गोली मारी है।

आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि लगभग 1 वर्ष पूर्व भी आरोपियों ने सचिन जायसवाल पर गोलियाॅं चलाई थीं। गौरतलब है कि जदयू के नेता के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस दल आरोपियों की खोज में कई स्थानों पर गया हुआ है।

नीतीश कुमार ने बाढ़ की स्थिति को बताया चिंताजनक, PM मोदी का जताया आभार

CM नीतीश कुमार ने कहा, हिम्मत हों तो पार्टी तोड़कर बताऐं

जेडीयू पर दावा पेश करने की तैयारी में शरद यादव

Related News