पाकिस्तान की गोलीबारी में दो जवान शहीद

जम्मू - कश्मीर। राज्य में पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती पोस्ट्स पर गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से होने वाली फायरिंग का जवाब भारत के सुरक्षा बलों द्वारा दिया जा रहा है और वे भी अपने क्षेत्र के रक्षण के लिए फायरिंग कर रहे हैं। पाकिस्तान उरी हमले के बाद हुई भारत की सर्जिकल स्ट्राईक के बाद अब तक करीब 100 बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है। शनिवार - रविवार की दरमियानी रात को पाकिस्तान द्वारा पुंछ क्षेत्र में फायरिंग की गई।

इस फायरिंग का जवाब भारतीय सेना ने दिया। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी में भी फायरिंग की। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए। जवानों ने पाकिस्तान की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया था लेकिन अधिक घायल हो जाने के कारण उन्होंने अपने साथियों को विदा कह शहादत प्राप्त की।

पााकिस्तान के हैवी फायर का भारतीय दल ने सख्ती के साथ जवाब दिया। भारत की ओर से अपनी पोस्ट्स संभालते हुए सेनिकों ने पाकिस्तान पर एके - 47, एमएमजी और एसएलआर गन से फायर किए। जबकि पाकिस्तान गोली के साथ ही मोर्टार से गोले दाग रहा था। पाकिस्तान द्वारा कई क्षेत्रों में फायरिंग की गई थी।

Related News