दिल्ली में आप के दो विधायकों पर फायरिंग

नई ​दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक वेदप्रकाश पर आधी रात के बाद अंधाधुंध फायरिंग की गई। दरअसल अज्ञात बदमाश वेद प्रकाश के कार्यालय के बाहर पहुंचे और यहां उन्होंने वेदप्रकाश के निकलने पर उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। घायल वेदप्रकाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के एक अन्य विधायक कैलाश गेहलोत पर भी अज्ञात आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिसके कारण कैलाश गंभीररूप से घायल हो गए। मामले में यह बात सामने आई है कि आम आदमी पार्टी के नेता का किसी से विवाद था हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक वेद प्रकाश पर अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार आधी रात के बाद अंधाधुंध गोलियां चला दीं। पुलिस ने कहा कि हमले में वह बाल-बाल बचे। पुलिस ने बताया कि बवाना के विधायक वेद प्रकाश पर ईश्वर कालोनी स्थित उनके कार्यालय के बाहर गोली चलाई गई। घायल विधायक वेदप्रकाश को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। उन्हें उपचार दिया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने  बताया, कुछ बदमाशों ने गुरुवार आधी रात के बाद एनडीपीएल कार्यालय के नजदीक विधायक वेद प्रकाश के कार्यालय के बाहर उन पर गोली चलाई। हमले में अन्य कोई घायल नहीं हुआ है।. दूसरी ओर आप की ओर से नजफगढ़ सीट से विधायक कैलाश गेहलोत को भी अज्ञात आरोपियों ने अपनी गोलियों का निशाना बनाया। इस दौरान घायल एमएलए गेहलोत गिर पड़े। जिन्हें कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। माना जा रहा है कि विधायक पर हमला किसी विवाद के चलते हुआ है। पुलिस द्वारा मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Related News