अमेरिका के माॅल में चली गोलियां, हमलावर ढेर

ह्यूस्टन : अमेरिका के दक्षिण पश्चिम ह्यूस्टन के स्ट्रिप माॅल में हिंसा हो गइ। हिंसा की इस वारदात में करीब 9 लोग घायल हो गए। दरअसल हमलावरों ने यहां अंधाधुंध गोलीबारी की। हालांकि इस हमलावर को पुलिस ने पहचान लिया और हमलावर पुलिस फायरिंग में मारा गया है। उसकी पहचान नाथन देसाइ के तौर पर हुई है वह बंदूक से लैस था।

मिली जानकारी के अनुसार नाथन देसाई लाॅ फर्म मैकडेनियल एंड देसाई एलएलपी में कार्यरत था। बीते वर्ष उसने वकालत की थी। हालांकि हमले के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। हमले में अन्य संदिग्धों के शामिल होने को लेकर पुलिस सर्चिंग में लगी है गोलीबार में करीब 9 लोग घायल हो गए। जिनमें से 3 लोगों को उपचार के बाद ही छुट्टी मिल गई। हमलावर देसाई के पास से जो बंदूक मिली है पुलिस उसकी जांच में लगी है।

पुलिस और विशेषज्ञों ने फोरेंसिक तथ्य एकत्रित कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि माॅल में पुलिस और हमलावर के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान माॅल गोलियों की आवाज से गूंज उठा और यहां अफरा - तफरी मच गई लोग बचने के लिए यहां वहां जगह तलाशते रहे।

फिर चली अमेरिका में गोलियां, माॅल में गोलीबारी में 4 की मौत

Related News