पटाखा फैक्ट्री में भीषण हादसा, आग से मंजर हुआ खाक

गुड़गांव : दीपावली के ऐन पहले गुड़गांव के एक पटाखा गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। इस दौरान हुए भीषण विस्फोट में लगभग 11 लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में चार लोगों ने दीवार फांदने की कोशिश भी की जिसके कारण चोट लगने से लोग सामान्यतौर पर घायल हो गए। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से पटाखों और बारूद के कुछ स्टाॅक में आग लग गई। जिससे भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री में लगे टीन के शेड तक कई फीट ऊपर तक उछल गए। आगजनी की यह घटना तड़के 3 बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार साइबर सिटी के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में गाडौली गांव में पटाखा गोदाम में आग लग गई। जिससे हालात गंभीर हो गए। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भी उन्हें भेज दिया गया। फायर स्टेशन आॅफिसर आई.एस. कश्यप द्वारा कहा गया कि घटना की सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की 10 दमकल आग लगने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर तुरंत भेज दी गई। 

फायरब्रिगेड कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करना पड़ी। स्थिति यह थी कि फैक्ट्री पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस दौरान 11 लोग आग से घिर कर झुलस गए। झुलसे लोगों की स्थिति बहुत ही बदतर थी। कई तो ऐसे थे जिनके शरीर से मांस नज़र आ रहा था। इन घायलों को आकस्मिक चिकित्सा और बर्न यूनिट में उपचार दिया गया। पंकज नामक कर्मचारी की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया। 

Related News