कनाॅट प्लेस में आग लगने से मची अफरा - तफरी

नई दिल्ली : दिल्ली में कनाॅट प्लेस क्षेत्र की एक भव्य इमारत में आग लगने से अफरा - तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी लगते ही लोग भवन से बाहर आने लगे वहीं आग बुझाने की कोशिशें की गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। आग हर्षा भवन में ओरिएंटल बैंक आॅफ काॅमर्स में लगी। कार्यालय में कर्मचारी होने से आग का समय पर पता चल गया।

आगजनी की इस घटना में लगभग 3 लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ओरिएंटल बैंक आॅफ काॅमर्स का दफ्तर खुलने के कुछ देर बाद ही यहां से धुंआ उठता देखा गया। जिसके बाद लोगों ने आग बुझाने की कोशिशें की। सीज़ फायर उपकरण का उपयोग किया गया।

बैंक का फायर अलार्म बजाकर अन्य लोगों को सूचना दी गई। इस भवन में आग लगने के बाद आसपास के भवनों में भी सूचना देकर इन भवनों को भी खाली करवा लिया गया। इस दौरान मौके पर फायरब्रिगेड पहुंची और उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए। लगभग 20 दमकलें आग बुझाने में लग गईं। दूसरी ओर हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Related News