'बिग बॉस 9' के प्रतियोगियो के नाम आये सामने

'बिग बॉस 9' के सीजन मे कौन से प्रतियोगी है उनके नाम सामने आ गए है और ये फाइनल लिस्ट है जिनके नाम भी इस लिस्ट मे है वे सभी शो का हिस्सा है। इस शो मे आने के लिये कुछ ऐसे नाम जोड़े गये थे जो शो मे नहीं आना चाहते थे जैसे राधे माँ, प्राची देसाई, राम रहीम सिंह और मिया खलीफा। इन सबके नाम बिग बॉस के घर मे आने के लिये सामने आये थे। पर इन सभी ने शो मे आने से मना किया था। इस शो मे जो सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रही है उनके नाम सामने आ गये है ये बिलकुल फाइनल लिस्ट है।

मोहित मल्होत्रा मोहित मल्होत्रा जो पहले टीवी पर कई शो कर चुके है। ये मोहित स्पिलिट्स विला के रनर अप रह चुके है।

माही विज माही को तो हम सब जानते है। माही 'नकुशा' सीरियल मे लीड रोल मे दिखाई दी थी। 'नच बलिए' मे भी माही ने भाग लिया था। माही म्यूजिक वीडियोज भी कर चुकी है।

अर्शी खान पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद से शादी करने वाली मॉडल अर्शी खान भी इस शो का हिस्सा है। अर्शी ने राधे माँ पर सेक्स रैक्ट चलाने का आरोप भी लगाया था।   

नजीम खान नजीम खान को सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान मे देखा गया था। नजीम ने इस फिल्म मे सलमान की जवानी की भूमिका निभाई थी।

नक्षत्र भागवे नक्षत्र भागवे भी बिग बॉस के घर मे आएंगे।

सुनील ग्रोवर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से गुत्थी के नाम से फेमस हुए सुनील ग्रोवर भी बिग बॉस के घर मे सलमान खान से मेजबानी करवाने वाले है।

मयूर वर्मा जीनी एंड जूजू शो से फेमस हुए मयूर वर्मा भी इस शो का हिस्सा है।

अरमान जैन अरमान जैन ने 'लेकर हम दीवाना दिल' से बॉलीवुड मे कदम रखा था पर उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। ये भी 'बिग बॉस 9' मे आने वाले है।

रूपल त्यागी 'सपने सुहाने लड़कपन के' सीरियल मे लीड रोल मे नजर आई रूपल त्यागी भी शो मे है कुछ समय पहले इन्हे 'झलक दिखला जा' शो मे देखा गया था।

अंकित गेरा अब शो मे रूपल है तो उनके एक्स बॉयफ्रेंड अंकित गेरा तो आएंगे ही शो मे। ये भी शो मे आने वाले है। 

Related News