जब पापा ही बना पापी, सौलह साल तक करता रहा बलात्कार

बीड : अपनी ही बेटी के साथ सौलह वर्षों तक बलात्कार करने और कथिततौर पर उसे गर्भवती करने के आरोप में एक पिता को पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने यहां से कुछ दूरी पर स्थिति इस पीडि़ता की मां और उसके 48 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर लिया। मामले में यह जानकारी सामने आई है कि 22 वर्षीय युवति के गर्भवती हो जाने के बाद भी पिता उससे बलात्कार करता रहा। वह उसके साथ सौलह वर्षों तक बलात्कार करता रहा। यह लड़की गर्भवती हो गई और इसने एक लड़की को जन्म दिया।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की बलात्कार के दौरान फिर गर्भवती हो गई। अबकी बार पिता ने उसे गर्भपात करवाने के लिए दबाव डाला। लड़की ने पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर से भेंट की इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने माता - पिता के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने की बात कही। मामले में शेख ने कहा कि पीडि़ता की मां को जानकारी थी मगर उसने उसकी कोई सहायता नहीं की। मामले में दोनों को पकड़ लिया गया। इसके बाद दोनों को ही पांच दिन की पुलिस गिरफ्त में भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Related News