ससुर ने किया बलात्कार, पति दहेज के लिए करता रहा मनमानी

गुड़गांव : एक महिला ने अपने ही ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है, यही नहीं उसने अपने पति और सास पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला का विवाह डीएलएफ फेज- 1 निवासी विश्वदीप से हुई थी। विश्वदीप का दुबई में कारोबार चल रहा है।

वे अपने काम से दुबई गए हुए थे। इस दौरान ससुर ने अपनी बहू को घर में अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी सास ने उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे दी गई।

जिस कारण महिला कुछ न कह सकी। घटना के बाद वह महिला 4 माह तक अपने पति के साथ दुबई में ही रही। मगर पति भी उसके साथ मारपीट करने लगा। उसे इंडिया वापस भेज दिया गया। महिला कावे उसके सास - ससुर ने दहेज के लिए दबाव बनाते थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाया और मजिस्ट्रेट को बयान दिए। दूसरी ओर पुलिस ने भी मामले में अपनी जांच प्रारंभ कर दी।

Related News