बीफ सेवन को लेकर एक ग्रामीण की हत्या, एक घायल

गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के दादरी क्षेत्र में एक लड़के को केवल इसलिए अधमरा कर दिया गया क्योंकि वह गौ मांस लेकर जा रहा था। दूसरी ओर उसके पिता को पीट-पीटकर मार डाला गया। मामले में ग्रामीणों ने उग्रता दिखाई और कहा कि परिवार पर गाय का मांस रखने और उसे मांस खिलाने की अफवाह फैलाने की बात की गई। यही नहीं ग्रामीण इस बच्चे के पास गौ मांस देखकर आक्रोशित हो उठे और उन्होंने परिवार पर हमला कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों में इस बात की अफवाह फैलाई गई कि मोहमद अखलाक और उनका परिवार घर में गौ मांस का भक्षण करता है और गौ मांस रखता भी है। जब उनका बच्चा दानिश बीफ लेकर रास्ते से गुजर रहा था तो कुछ कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। कुत्तों से डरकर उसके हाथ से पोलिथीन छूट गई और वह पोलिथीन में रखा मांस वहीं पर छोड़कर चला गया। जब इस बात की जानकारी कुछ लोगों को मिली तो उन्होंने इस पर हंगामा मचा दिया। क्षेत्र के मंदिर से भी घोषणा की गई कि अखलाक के परिवार द्वारा गौ मांस का भक्षण किया जाता है।

यही नहीं लोगों ने अखलाक को पीटा। पिटाई के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसके बच्चे की पिटाई की गई उसका बच्चा अधमरा हो गया। इस संबंध में मंदिर के पुजारी को पकड़ लिया गया। अखलाक के घर से जब्त मांस के अवशेषों की फोरेंसिक जांच की जा रही है। आरोपियों पर दंगे के ही साथ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। हंगामाई यहीं नहीं रूके और उन्होंने एक मोटरसाईकिल में आग लगा दी। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायर करने पड़े। पुलिस ने रबर की गोलियां भी चलाईं। जिसमें एक युवक घायल हो गया। 

Related News