चेन्नई : कावेरी मसले पर तमिलनाडु में किसान एकजुट हो रहे हैं, किसानों द्वारा कावेरी नदी के विवाद को लेकर राज्यव्यापी रेल रोको प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में द्रमुक समेत बड़े पैमाने पर विपक्षी दल सम्मिलित हुए। ऐसे में किसान प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र से कावेरी प्रबंधन बोर्ड बनाने की मांग करने लगे हैं। गौरतलब है कि चेन्नई और तमिलनाडु राज्यों के बीच विवाद की स्थिति है। चेन्नई और कावेरी के तटीय जिलों समेत राज्य के क्षेत्रों में विभिन्न लोगों द्वारा भागीदारी की गई। द्रमुक के कोषाध्यक्ष व तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एमके स्टालिन शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार स्टालिन ने पेरम्बूर में निकले चलसमारोह का नेतृत्व किया। तंजावुर और कुड्डलोर में प्रदर्शनकारियों ने रेल रोको प्रदर्शन करने वालों में वाम दल और एमडीएमके सम्मिलित हुए। दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों को भी पकड़ लिया गया है। हालांकि इस मसले पर बड़े पैमाने पर किसान एकजुट हुए थे और उन्होंने जल विवाद को लेकर मांग की थी।