चेतन भगत पर मानहानि का आरोप 1 करोड का केस दर्ज

पटना : पूर्व प्रिंसली स्टेट डुमरांव के राजपरिवार के युवराज चंद्र विजय सिंह ने उपन्यासकार और लेखक चेतन भगत की पुस्तक हाफ गर्लफ्रेंड को लेकर करीब एक करोड़़ रूपए की मानहानि का वाद दायर किया। मिली जानकारी के अनुसार लेखक चेतन भगत पर यह मुकदमा दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर किया गया। जिसमें चेतन और उनकी पुस्तक हाफगर्लफ्रैंड के मुद्रक रूपा पब्लिकेशन को आने वाली मई को अदालत के सामने वकील के माध्यम से पेश होने को कहा गया। 
मामले में परिवार की जो बदनामी हुई उसकी भरपाई नहीं हो सकेगी। जिसके चलते मानहानि के तौर पर सांकेतिक राशि करीब 1 करोड़ रूपए निर्धारित की गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवराज को लेकर किए गए प्रकाशन पर क्षेत्र की जनता ने भी अपना विरोध दर्ज करवाया है। डुमरावं राजपरिवार के युवराज ने मामले में आयुक्त अथवा विशेष अधिकारी की नियुक्ति कर जांच करवाने का निवेदन न्यायालय से किया है। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि पुस्तक की कितनी प्रतियां बेची गईं और भारत के अलावा कहां बेची गईं इस बात की भी जांच की जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनके परिवर द्वारा मामले को लेकर अभिभाषक गौरव घोष की सेवा ली जा रही है। हालांकि लेखक चेतन भगत ने बड़ी चतुराई से अपने उपन्यास के हिंदी संस्करण में डुमरांव का नाम बदलकर सिमरांव कर दिया। उल्लेखनीय है कि यह एक शहरी लड़की की प्रेमकथा है। अपने परिवाद पत्र में सिंह ने अदालत को जानकारी देते हुए कहा कि हाफ गर्लफ्रेंड पुस्तक में जुआरी और शराबी के तौर पर उन्हें रेखांकित किया गया। इस तरह से यह उनका अपमान है।

Related News