IIT स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे फेसबुक CEO जुकरबर्ग

नईदिल्ली: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने आज आईआईटी दिल्ली के विद्यार्थियों से चर्चा की। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। विद्यार्थियों ने उनसे कई मनोरंजक और रोचक सवाल किए। हालांकि उनके सवाल ज्ञान बढ़ाने वाले भी थे। केंडी क्रश को लेकर भी यूज़र्स का सवाल था।

जिस पर उन्होंने बहुत रोचक उत्तर दिया। मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक के सीईओ भारत पहुंचे। जहां उन्होंने एक दिन पहले ताजमहल और अन्य एतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। आज वे आईआईटी दिल्ली के विद्यार्थियों से मिले। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत में 13 करोड़ से भी अधिक लोग फेसबुक का उपयोग करते हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि इन समुदायों में सीधे सुनने की उम्मीद भी उन्होंने जताई। विद्यार्थियों से मुलाकात कर वे बेहद खुश हुए। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अपने विद्यार्थी जीवन की याद आ गई।

 

Related News