जाट आरक्षण के दौरान महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म का चश्मदीद आया सामने

नई दिल्ली: हरियाणा में जाट आरक्षण के नाम पर हुए आंदोलन के दौरान की गई दुष्कर्म की घटना का एक चश्मदीद पहली बार मीडिया के सामने आया है। ट्रक ड्राइवर निरंजन सिंह ने कहा कि मैंने 1984 में हुए सिख दंगों को भी देखा है, लेकिन सोनीपत के मुरथल में हुआ मंजर बेहद शर्मनाक था।

उन्होने बताया कि वो 22 फरवरी को खुद भी जाम में फंसे हुए थे। तभी प्रदर्शनकारियों ने उनके ट्रक को भी आग लगा दी। इस समय महिलाएं चीखती-चिल्लाती इधर-उधर भाग रही थी। निरंजन ने कहा कि मेरी आँखों के सामने महिलाओं के साथ गलत हरकतें हुई, यहां तक कि उपद्रवियों ने सरेआम महिलाओं के कपड़े फाड़े।

उपद्रवी टोली बनाकर घूमते थे और जबरम महिलाओं को खेतों की ओर ले जाते थे। वो कुछ नहीं कर पाए, क्यों कि हुड़दंगियों के हाथों में हथियार थे। बता दे कि आरक्षण के दौरान न केवल देश की 20 हजार करोड़ की संपति को उपद्रवियों ने तहस-नहस किया बल्कि आती-जाती गाड़ियों में लूटखसोट भी की और महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी किया।

Related News