झारखंड में 125 किलो अमोनियम नाईट्रेट के साथ मिला विस्फोटक का जखीरा

पलामू : झारखंड में एक बार फिर बड़े पैमाने पर विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 125 किलोग्राम अमोनियम नाईट्रेट और अमोनियम नाईट्रेट के 30 पीस बरामद किए गए हैं। बड़े पैमाने पर इस तरह की विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद सुरक्षा बल अलर्ट पर आ गए हैं। हालांकि मामले में आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। दूसरी ओर पुलिस ने घने जंगल में आरोपी की सर्चिंग प्रारंभ कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने नक्सलियों के लिए जांच कार्रवाई की।

दरअसल पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि नक्सलियों के लिए बड़ी मात्रा में गोला बारूद ले जाया जा रहा है। जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई कर विस्फोटक बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि रांची में भी सुरक्षा बलों द्वारा एक पैसेंजर ट्रेन से विस्फोटक बरामद किया गया।

दरअसल नक्सलियों द्वारा झारखंड और छत्तीसगढ़ में फिर से विस्फोटक पहुंचाकर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद राज्य में बड़ी वारदात की आशंका जताई गई है। सुरक्षा बलों द्वारा राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

Related News