खत्म हुई OROP पर चल रही भूखहड़ताल

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों द्वारा की जाने वाली भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। यह भूख हड़ताल करीब 320 दिनों से चल रही है। भूख हड़ताल खत्म होने के बाद भी पूर्व सैनिक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहेंगे। दरअसल सरकार ने पूर्व सैनिकों से मांग की थी कि वे अपनी भूख हड़ताल को समाप्त कर दें। यदि वे अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देंगे तो फिर सरकार उनके हित में और भी कार्य कर सकती है।

ऐसे में उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। दूसरी ओर वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने उनके केस को लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे जब तक जीवित रहेंगे उनके हित के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि वे 93 वर्ष के हैं और कभी भी परलोक जा सकते हैं मगर पूर्व सैनिकों को सुप्रीम कोर्ट से जब तक न्याय नहीं दिलवा देते तब तक वे मरेंगे नहीं। 

उल्लेखनीय है कि सिंतंबर 2015 में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने वन रैंक वन पेंशन को लेकर कहा था कि सरकार ने पूर्व सैनिकों की मांग मान ली है लेकिन पूर्व सैनिक जारी की गई वन रैंक वन पेंशन के प्रावधानों से खुश नहीं थी। पूर्व सैनिक और भी बदलाव चाहते थे। जिसके लिए वे भूखहड़ताल कर रहे थे। 

Related News