आप से निष्कासित नेता देश के 20 शहरों में करेंगे स्वराज संवाद

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले गए बागी नेता योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण ने राजनीती विकल्प की तलाशा के लिए स्वराज संवाद शुरू कर दिया है। 29 अप्रैल से स्वराज संवाद की शुरुआत बेंगलुरु से की जाएगी। इसके अंतर्गत देश के 20 से अधिक शहरों में जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा।

जिसमें से 14 शहरों में इसे आयोजित करने की तारीख निश्चित हो गई है। इसमें प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव के अलावा अन्य निष्कासित सदस्य प्रो. आनंद कुमार व अजीत झा भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। स्वराज संवाद के लिए रूट चार्ट तय हो गया है।

इसके अनुसार बेंगलुरु से शुरू होकर गुवाहाटी, इस्लामपुर व कोलकाता (बंगाल), लुधियाना, सांबा (जम्मू-कश्मीर), हैदराबाद, भुवनेश्वर, इलाहाबाद, करनाल (हरियाणा), कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) और अहमदाबाद में स्वराज संवाद के तहत बैठकों का आयोजन होगा। पटना में 31 मई को इसका समापन किया जाएगा। स्वराज संवाद के बाद स्वराज यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Related News