JNU राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का अड्डा: साक्षी

एटा: बीजेपी के नेता व सांसद साक्षी महाराज ने आरोप लगाते हुए दोहराया है कि जिस प्रकार से अभी जो JNU का मुद्दा गर्मा रहा है उससे ऐसा लग रहा है की जैसे राजधानी दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का एक प्रमुख अड्डा बन गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्नाव संसदीय क्षेत्र से सांसद साक्षी महाराज ने आगे दोहराया है कि राजधानी दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय JNU में कुछ दशको से राष्ट्र विरोधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इस दौरान बातचीत में उन्नाव संसदीय क्षेत्र से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि JNU राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का एक प्रमुख अड्डा बन गया है, इसे पूरी तरह से बंद ही कर देना चाहिए। तथा JNU का दौरा करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व इसके साथ साथ अन्य डी राजा और सीताराम येचुरी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए.  

 

Related News