तिहाड़ में लगी सेंध, कैदी फरार

नई दिल्ली : जिस तिहाड़ में परिंदा भी पर नहीं मार सकता वहीं कैदियों के फरार होने की घटनाऐं सामने आ रही हैं। तिहाड़ जेल में एक कैदी जेल से भाग गया। तिहाड़ में लापरवाही सामने आने के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। कैदी को कुछ ही समय में पकड़ लिया गया। जेल में ही इस कैदी द्वारा आत्महत्या का प्रयास भी किया गया।

तिहाड़ के कैदी द्वारा आत्महत्या करने के प्रयासों को लेकर महकमे में चर्चा की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी जेल अधीक्षक से जानकारी ले रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कैदी को आत्महत्या करने के प्रयास के बाद बचाया गया। इस दौरान कैदी अश्विनी को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

उल्लेखनीय है कि अश्विनी चोरी के विभिन्न मामलों में जेल में बंद है। पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि शनिवार को वह शीशे के टूटे टुकड़े निगल गया। कांच निगलकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद उसे पश्चिमी दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया। 

Related News