टीवी इंडस्ट्री में एरिका फर्नांडिस को पूरे हुए 5 साल, मनाया जश्न

एरिका फर्नांडिस को आप सभी ने अब तक कई टीवी शोज में देखा होगा। वह अपने बेहतरीन काम के लिए मशहूर हैं। उनकी अदाओं के लाखो फैंस कायल है। वैसे बीते कुछ समय से वह अपने बेहतरीन फोटोज की वजह से सुर्खियो में बनी हुई हैं। इस समय एरिका फर्नांडिस की बिकिनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं जो आप देख सकते हैं। अब इन सभी के बीच एरिका फर्नांडिस ने टीवी में 5 साल पूरे कर लिए हैं।

जी दरअसल आज से 5 साल पहले ही एरिका फर्नांडिस ने अपने छोटे पर्दे के करियर की शुरूआत की थी। अब टीवी इंडस्ट्री में अपने 5 साल पूरे होने पर एरिका फर्नांडिस ने शानदार तरीके से जश्न मनाया है। उन्होंने इंडस्ट्री में 5 साल पूरे होने की खुशी में केक कट किया है। जी दरअसल इस दौरान के फोटोज उन्होंने शेयर किये हैं। आप देख सकते हैं एक तस्वीर में एरिका फर्नांडिस पिंक कलर के केक को पकडे नजर आ रहीं हैं। वैसे इंडस्ट्री में 5 साल पूरे होने की खुशी में एरिका फर्नांडिस ने अपने फैंस को धन्यवाद कहा है। इन सभी फोटोज में उनका लुक और उनका अंदाज दोनों देखने लायक है।

वैसे आपको पता ही होगा कि कुछ समय पहले ही एरिका फर्नांडिस अपने घर वापस आई हैं। जैसे ही वह घर पर आईं वैसे ही उन्होंने अपने घर को गुब्बारों से सजा दिया है। खबरें हैं कि एरिका फर्नांडिस, पार्थ समथान के साथ मालदीव घूमने गई थीं हालाँकि अब तक कुछ कन्फर्म नहीं है। खबरें इसलिए सामने आईं हैं क्योंकि एक ही समय पर दोनों ने अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं।

दिल्ली में कही तेजी से घट रहे कोरोना के मामले तो कही होने वालों की तादाद हुई दुगनी

महंगे पेट्रोल-डीजल पर बोलीं सीतारमण, कहा- 'केंद और राज्य दोनों लेते हैं टैक्स, मिलकर करनी होगी बात'

सैफ अली खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Related News