सूर्य की राशि में बृहस्पति का प्रवेश, बनेगी आध्यात्मिक स्थितियां

गुरू ने अपनी चाल बदलते हुए राशि का परिवर्तन कर लिया है। कर्क राशि में भ्रमण करने वाला गुरू अब सिंह राशि में आ गया है, सिंह राशि को सूर्य की राशि माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डिब्बेवाला ने बताया कि बृहस्पति वर्ष गणना के आधार पर बृहस्पति का सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश हो गया है। कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश की यह स्थिति विशेष आध्यात्मिक मानी जाती है। सिंह राशि के परिभ्रमण काल में धार्मिक कार्य विशेष तौर पर किये जाते है। बारह वर्षों में आने वाला बृहस्पति का सिंह राशि में परिभ्रमण के दौरान ही सिंहस्थ महाकुंभ लगता है। मान्यता है कि इसी बृहस्पति के सिंह राशि में वैशाख मास के दौरान षिप्रा में अमृत बूंदे छलकी थी तभी से सिंह राशि का बृहस्पति महत्वपूर्ण माना गया है। 

जातकों पर होंगे कुछ इस तरह से प्रभाव मेष -शुभ तथा कार्यों में प्रगति व लाभ की स्थिति निर्मित होगी। वृषभ- मिला जुला फल प्राप्त होगा एवं प्रतिष्ठा बनी रहेगी। मिथुन-शुभ कार्यों में प्रगति, मांगलिक कार्यों का प्रारंभ होने की स्थिति बन रही है। कर्क- राहत का अनुभव करेंगे, बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। सिंह- आध्यात्मिक उन्नति और धार्मिक वृद्धि के योग बनेंगे। कन्या- मानसिक कष्ट, अज्ञात भय तथा व्यय की चिंता बनेगी। तूला- धन की दृष्टि से उत्तम समय, आर्थिक प्रगति के योग। मकर- व्यर्थ तनाव सताएगा तथा चिंता बढ़ेगी। कुंभ- कार्य में सफलता, लाभ की प्राप्ति। मीन- अतिरिक्त सोच रोग उत्पन्न कर सकती है इसलिए ध्यान रखा जाए।

Related News