पाये स्थायी सौंदर्य परमनेंट मेकअप से !

हमेशा ताजगी भरा जंवा चेहरा कौन नही चाहता ?, मेकअप से ये थोड़ी देर के लिये संभव है, पर मेकअप रिमूव होते ही चेहरा पहले जितना आकर्षक नही लगता| पर अगर आप स्थायी सौंदर्य चाहती है, तो परमानेंट मेकअप अच्छा उपाय है। सिर्फ यही नहीं अगर बचपन/जवानी में किसी चोट/ एक्सीडेंट / बीमारी के चलते चेहरे पर कोई दाग-निशान लग गया हो, तो परमानेंट मेकअप से उसे सामान्य किया जा सकता है| 

यह सिर्फ मेकअप तकनीक ही नहीं, एक प्रकार से उपचार भी है | इस प्रक्रिया में सुई के जरिए त्वचा की अपर लेयर में पिग्मेंट पहुंचाया जाता है| कॉस्मेटिक इंप्लांटेशन तकनीक में पिगमेंट के छोटे-छोटे कणों को त्वचा की भीतर सतह में प्रत्यारोपित किया जाता है, ताकि नैन-नक्श को बेहतर ढंग से रंग आकार दिया जा सके और सौंदर्य को स्थाई बनाया जा सके |  परमानेंट मेकअप के प्रकार

1.परमानेंट आईब्रोज – पतली, आकारहीन भोहों को मशीन द्वारा खूबसूरत स्थायी आकार व रंग दिया जाता है, जो पसीने या नहाने से खराब नहीं होता| 2.परमानेंट लाइनर व काजल - रोजरोज लाइनर व काजल लगाने की झंझट से मुक्ति दिलाता है परमानेंट आईलाइनर और काजल | 3. परमानेंट लिपलाइनर व लिपकलर -

लिप्स को सही रंग और आकर देने के लिये आप परमानेंट लिपलाइनर लगवा सकती है| ये लिपलाइनर 4 से 10 वर्षों तक बरकार रहता है| लिप्स को मनचाहा रंग देने के लिये परमानेंट लिपस्टिक लगवा सकती है, ये होटों पर तकरीबन 3-4 महीने तक बने रहेंगे| कितने समय तक ठहरता है परमानेंट मेकअप

परमानेंट मेकअप लगभग 15 सालों तक टिके रहते हैं, लेकिन लिप कलर केवल 3 से 4 महीने तक ही रहता है| और परमानेंट कलरिंग का असर हर व्यक्ति पर अलग तरह से होता है|

Related News