कलेक्ट्रेट में जींस - टीशर्ट नहीं पहन सकेंगे कर्मचारी

लखनऊ : खाप पंचायतों में लड़कियों द्वारा जींस - टीशर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। मगर ऐसा ही फरमान जब सरकारी कार्यालय में लगाया जाए तो आप क्या महसूस करेंगे। दरअसल उत्तरप्रदेश के संभल जिले में कुछ इसी तरह की बातें सामने आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के संभल जिले के डीएम ने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा जींस और टीशर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। संभल जिले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश दिए गए है कि यदि किसी ने इस तरह के आदेशों का पालन नहीं किया तो उस व्यक्ति पर 500 रूपए जुर्माना लगाया जा सकता है।

इसी के साथ डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा यह भी कहा गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में धूम्रपान करने वाले और गुटखा, पान, तंबाखू या फिर सिगरेट का सेवन करते हुए पाया गया तो फिर उससे 500 रूपए का जुर्माना भी वसूला जा सकता है।

Related News