बेंगलुरु : जेट एयरवेज की एक फ्लाइट में उड़ान के चंद मिनट बाद ही केबिन से धुंआ निकलने की शिकायत मिलने पर उसे वापस लौटा दिया गया। खबरों के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित है। फ्लाइट बैंगलुरु से रवाना हुई थी। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से रनवे पर चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। पूरे एयरपोर्ट पर इमजेंसी लैंडिंग के सायरन बजने लगे। आपातकाल सेवा वाली गाड़ियां दौड़ने लगी। बाहर से विमान पूरी तरह सामान्य दिख रहा था, लेकिन 4 यात्रियों को उतारने के बाद फर्स्ट एड बॉक्स की जरुरत पड़ी। लैंडिंग से पहले विमान ने जो हिचकोले खाए, इसके कारण इऩ यात्रियों को मामूली चोटें आई थी। करीब 10 बजे जेट एयरवेज के विमान ने मैंगलोर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन 10 मिनट बाद ही धुंआ उठने लगा। इसके बाद विमान के कैप्टन ने एटीसी से तुरंत आपातकालीन लैंडिंग के लिए आग्रह किया। जब अनुरोध किया गया तब रनवे पर चार विमानों की लैंडिंग होने वाली थी और पांच विमानें टेक ऑफ करने वाली थी। विमान में कुल 65 यात्रई व 4 क्रू मेंबर सवार थे।