जापान में आया शक्तिशाली भूकंप

जापान : नेपाल और बिहार में भूकंप के झटको के बाद पूर्वोत्तर जापान के तटीय क्षेत्र में आज भयंकर भूकंप आने की खबर मिली है, इस भूकंप की तीव्रता 6.8 नापी गई है, अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि अधिकारियों ने सुनामी आने की चेतावनी जारी नहीं की है और किसी नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार आज सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर प्रशांत महासागर में जापान के होंशु द्वीप के पूर्वी तट के पास आया था। इसकी गहराई 38.9 किलोमीटर थी। जापान के मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल भूकंप से सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है। भूकंप ने ऑफुनातो शहर के दक्षिण पूर्व में 33 किलोमीटर क्षेत्र को प्रभावित किया।

Related News