भूकंप की भयावहता, नेपाल में 30, भारत में 5 की मौत

नई दिल्ली : नेपाल समेत भारत के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके आने से बड़े पैमाने पर नुकसान का अनुमान है। जहां नेपाल में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की बात सामने आ रही है वहीं भारत में जानमाल के नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। भूकंप से भारत में करीब 3 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है।
नेपाल में 7.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद इसकी भयावहता की तस्वीरें धीरे - धीरे सामने आती जा रही हैं वैसे - वैसे लोगों का डर और बढ़ता जा रहा है हालांकि लोगों को डरने और अफवाहों पर ध्यान देने से बचने की सलाह दी गई है मगर भूकंप की भयावहता का अंदाज़ा लगते ही लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर पहुंच गए हैं। लोग मैदानी क्षेत्रों में पहुंचने लगे। भूकंप की सबसे ज्यादा डरावनी तस्वीरें नेपाल से सामने आई।
यहां कई प्राचीन मंदिरों के हिस्से ढहने लगे। नेपाल में स्थित बहुत उंची मीनार भरभराकर गिर पड़ी। मीनार से मलबा हटाने में लगे लोग दुबारा आए भूकंप के चलते मीनार के मलबे में दबने लगे लेकिन समय रहते कुछ लोगों ने अपने आप को बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के धरहरा में लगभग 400 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।
दूसरी ओर भारत में भी कई बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचा है। भूकंप से 3 लोगों के मरने की जानकारी मिली है। हालांकि भूकंप के झटके महसूस होने के साथ ही लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर पहुंचने लगे। भूकंप के चलते कुछ भवनों का मलबा भवनों के पास पार्क किए गए वाहनों पर गिर पड़ा जिससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

Related News