उत्तराखंड में भूकंप से मचा हड़कंप

देहरादून : उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप में किसी तरह के नुकसान का अनुमान नहीं रहा। मिली जानकारी के अनुसार पिथौरगढ़ में तड़के 3.47 बजे भूकंप का अनुभव हुआ। भूकंप का केंद्र पश्चिम नेपाल में माना गया है। हालांकि भूकंप की तीव्रता करीब 5.4 आंकी गई। इसके पूर्व शनिवार रात को 10 बजे नेपाल में भूकंप के तेज़ झटकों का अनुभव किया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत में कुछ समय पूर्व भी भूकंप आया था। इस भूकंप से दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत थर्रा उठा था। हालांकि यह भूकंप भी अधिक तीव्रता वाला नहीं था। मगर इस भूकंप ने गंभीर संकेत दिए।

भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप आने के कारणों के बाद अध्ययन किया गया, तो यह जानकारी मिली कि अंडमान से भी पहले के भाग में यूरेशियन प्लेट और टेक्टोनिक प्लेट आपस में टकरा रही है। जिसके कारण भूकंप की हलचलें हो रही हैं। यह भूकंप भी संभवतः उसी का परिणाम माना गया है।

Related News