दिल्ली NCR समेत विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप से खलबली

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में एक बार फिर भूकंप के झटकों का अनुभव किया गया। इस दौरान यह बात सामने आई कि भूकंप का अनुभव होने के तुरंत बाद ही लोग अपने दफ्तर, भवन छोड़कर सुरक्षित मैदानों की ओर दौड़ने लगे। हालांकि भूकंप के ये झटके अधिक शक्तिशाली नहीं थे। मगर भूकंप से कुछ देर के लिए भवन में रखा सामान हिलने लगा। जम्मू - कश्मीर में भी इन झटकों का असर रहा। प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान बताया जा रहा है।

यूएस जियोलाॅजिकल सर्वे द्वारा रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मानी गई है। भूकंप का यह केंद्र करीब 29 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है। यह बात भी सामने आई है कि भूकंप का यह असर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर को दक्षिणी हिंद महासागर में भी इतना ही शक्तिशाली भूकंप आया था। जिसके बाद यह भूकंप आने से खलबली मच गई। 

भूकंप का केंद्र बहुत गहराई में रहने से अधिक कंपन महसूस नहीं हुआ और जन- धन की हानि भी अधिक नहीं हुई। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी इसका जबरदस्त असर रहा। जो भूकंप हिंद महासागर में आया था उसमें मैकडोनल्ड द्वीप और हर्ड द्वीप के पूर्वपूर्वोत्तर में लगभग 1020 किलोमीटर दूर प्रातः 6.24 बजे आया।

इस भूकंप का केंद्र दक्षिण पूर्व भारती रिज में रहा। मगर आज आने वाले भूकंप से थोड़ी देर के लिए लोग आश्चर्य में पड़ गए। बदहवास होकर लोग यहां - वहां दौड़ने लगे। कुछ देर के लिए लोग घबरा उठे। काफी देर तक लोग खुले मैदानों में बैठे रहे। 

Related News